ePaper

आज वीडी राम, घुरन व दुलाल करेंगे नामांकन

Updated at : 06 Apr 2019 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
आज वीडी राम, घुरन व दुलाल करेंगे नामांकन

मेदिनीनगर : पलामू संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू है. नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन शुक्रवार को दो प्रत्याशियों ने जिला निवार्चन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. शुक्रवार को जिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : पलामू संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू है. नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन शुक्रवार को दो प्रत्याशियों ने जिला निवार्चन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

शुक्रवार को जिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, उसमें भारतीय सामनता समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में सत्येंद्र कुमार पासवान व निर्दलीय प्रत्याशी विजय राम का नाम शामिल है. सत्येंद्र कुमार पासवान गढ़वा के कांडी-पतरिया गांव के रहने वाले है. जबकि विजय राम गढ़वा जिले के मझिगांवा खुर्द का रहने वाले है. आज नामांकन दाखिल करने का चौथा दिन था. शुक्रवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र की खरीददारी की.

जिन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है उसमें पूर्व सांसद जोरावर राम व उदय कुमार पासवान का नाम शामिल है. इसी के साथ नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 19 हो गयी है. नामांकन को लेकर समाहरणालय परिसर में सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola