आपके कार्य क्षमता पर निर्भर है चुनाव की सफलता : डीसी

Updated at : 05 Apr 2019 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
आपके कार्य क्षमता पर निर्भर है चुनाव की सफलता : डीसी

बरवाडीह़ : 29 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बरवाडीह प्रखंड सभागार में बीएलओ की बैठक हुई इसमें पलामू आयुक्त मनोज कुमार झा तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार ने शिरकत की़ बैठक में आयुक्त ने प्रखंड के सभी बीएलओ को चुनाव कार्य को सफल बनाने के लिए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से […]

विज्ञापन

बरवाडीह़ : 29 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बरवाडीह प्रखंड सभागार में बीएलओ की बैठक हुई इसमें पलामू आयुक्त मनोज कुमार झा तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार ने शिरकत की़ बैठक में आयुक्त ने प्रखंड के सभी बीएलओ को चुनाव कार्य को सफल बनाने के लिए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करने की बात कही़.

उन्होंने चुनाव संबंधित कई महत्वपूर्ण बात को बीएलओ को बन्यी़ उपायुक्त ने कहा कि बीएलओ का कार्य काफी दायित्व भरा है़. उन्होंने सभी मतदाताओं को मतदान करने को लेकर प्रेरित किया़ इस दौरान उन्होंने सभी बूथों पर पानी,बिजली,शौचालय समेत अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही़ डीसी ने जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं में जागरूकता लाने,दिव्यांग मतदाताओं को बूथ पर सभी सुविधा उपलब्ध कराने समेत अन्य कई निर्देश दिये़ मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार,सीओ नीत निखिल सोरेन,जीपीएस बद्री प्रसाद, विजय कुमार,प्रखंड व अंचल कर्मी तथा सभी मतदान केंद्र के बीएलओ मौजूद थे़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola