ePaper

हुसैनाबाद: पलामू में मुठभेड़, दो उग्रवादी गिरफ्तार

Updated at : 11 Mar 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
हुसैनाबाद: पलामू में मुठभेड़, दो उग्रवादी गिरफ्तार

हुसैनाबाद/पांडू : पलामू के हुसैनाबाद में महुडंड से सटे पांडू थाना क्षेत्र के चमरदाहा जंगल में रविवार को पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी सामान छोड़ कर भाग गये. पुलिस ने पीछा कर दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया. टीपीसी के गिरेंद्र दस्ते के साथ मुठभेड़ दिन […]

विज्ञापन

हुसैनाबाद/पांडू : पलामू के हुसैनाबाद में महुडंड से सटे पांडू थाना क्षेत्र के चमरदाहा जंगल में रविवार को पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी सामान छोड़ कर भाग गये.

पुलिस ने पीछा कर दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया. टीपीसी के गिरेंद्र दस्ते के साथ मुठभेड़ दिन के करीब 10.20 बजे हुई, जो करीब 30 मिनट तक चली. पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से मोबाइल फोन, वर्दी, पिट्ठू, खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान बरामद किया. पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस सर्च अभियान चला रही है.

उन्होंने बताया कि महुडंड थाना की टीम जब सर्च अभियान पर निकली थी, तो चमरदाहा जंगल में उसकी भिड़ंत गिरेन्द्र का दस्ते से हो गयी. वहां कुछ ग्रामीणों का घर था, इसलिए पुलिस ने बड़ी सावधानी से जवाबी फायरिंग की. छापामारी में अभियान एसपी अरुण सिंह, हुसैनाबाद के एसडीपीओ विजय कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola