नामांकित 212, हाजिरी 107 की, मौजूद थे 53 बच्चे

पढ़वा (पलामू) : रजिस्टर में 212 बच्चों का नाम दर्ज है. हाजिरी बनी थी 107 बच्चों की. लेकिन मौजूद थे मात्र 53 बच्चे. यह स्थिति पड़वा के गोल्हना मध्य विद्यालय की है. इतना ही नहीं गरमी छुट्टी के बाद से विद्यालय में मध्याह्न् भोजन भी नहीं चल रहा है. मध्याह्न् भोजन बंद क्यों, इसके बारे […]
पढ़वा (पलामू) : रजिस्टर में 212 बच्चों का नाम दर्ज है. हाजिरी बनी थी 107 बच्चों की. लेकिन मौजूद थे मात्र 53 बच्चे. यह स्थिति पड़वा के गोल्हना मध्य विद्यालय की है. इतना ही नहीं गरमी छुट्टी के बाद से विद्यालय में मध्याह्न् भोजन भी नहीं चल रहा है. मध्याह्न् भोजन बंद क्यों, इसके बारे में भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं. जवाब भी मिला तो चौकाने वाला. यह बताया गया कि मध्याह्न् भोजन का जो पासबुक है, वह बीइइओ ले गये हैं, इसलिए हिसाब-किताब कहां लिखेंगे. इसलिए बेहतर यही समझा कि मध्याह्न् भोजन ही बंद कर दिया जाये.
इस पूरे मामले का खुलासा निरीक्षण के दौरान हुआ है. सोमवार को कजरी पंचायत के पंसस विमला देवी ने इस विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि यहां विद्यार्थियों का फरजी नामांकन है. साथ ही फरजी तरीके से हाजिरी भी बनायी जाती है. क्योंकि 53 बच्चे मौजूद थे और हाजिरी 107 की बना दी गयी थी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्पा सिंह हमेशा गायब रहती है. कहा जाता है कि कार्यालय का काम था, इसलिए चली गयी, विद्यालय में पदास्थापित दो शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. मात्र एक शिक्षक पर स्कूल चल रहा है. पंसस श्रीमती देवी ने कहा है कि प्रतिनियुक्ति रद्द हो, इसके लिए वह उपायुक्त को पत्र लिखेंगे.
जांच के लिए लाया हूं पासबुक : बीइइओ महेंद्र सिंह ने कहा कि मध्याह्न् भोजन के नाम पर विद्यालय में अनियमितता बरती गयी है, उस मामले की जांच चल रही है. जांच के लिए पासबुक लाया गया है. मध्याहन भोजन जारी रखने के लिए पासबुक की क्या आवश्यकता है. जो भी शिक्षक यह बहाना बना रहे हैं वह सरासर गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




