स्वच्छता में सबकी सहभागिता जरूरी

मेदिनीनगर : पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सबकी सहभागिता जरूरी है. जब इसमें आमजनों की सहभागिता होगी तो इसके सकारात्मक परिणाम सामने आयेंगे. मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में जन सहभागिता से स्वच्छता व सुंदरता को लेकर जो मुहिम शुरू की गयी , वह सराहनीय है. शहर की […]
मेदिनीनगर : पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सबकी सहभागिता जरूरी है. जब इसमें आमजनों की सहभागिता होगी तो इसके सकारात्मक परिणाम सामने आयेंगे. मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में जन सहभागिता से स्वच्छता व सुंदरता को लेकर जो मुहिम शुरू की गयी , वह सराहनीय है. शहर की चहारदीवारी आधुनिक पेंटिंग और डिजाइन से सजेंगे तो इसमें जहां एक तरह शहर नये स्वरूप में नजर आयेगा तो वहीं दूसरी तरफ स्वच्छता को भी गति मिलेगी. डीसी डॉ अग्रहरि व मेयर अरुणा शंकर ने बुधवार को मेयर स्वच्छता सहभागिता अभियान की शुरुआत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




