आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट, छह घायल

छतरपुर(पलामू) : आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के छह लोग घायल हो गये. घटना नौडीहा थाना क्षेत्र के सलैया गांव की है. बताया जाता है कि मंगलवार की शाम में एक पक्ष के लोदी यादव व महेंद्र कुमार आम तोड़ रहे थे. इसकी जानकारी मिलने पर गांव […]
छतरपुर(पलामू) : आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के छह लोग घायल हो गये. घटना नौडीहा थाना क्षेत्र के सलैया गांव की है. बताया जाता है कि मंगलवार की शाम में एक पक्ष के लोदी यादव व महेंद्र कुमार आम तोड़ रहे थे. इसकी जानकारी मिलने पर गांव के ही चितावन यादव व उनके पुत्र सुरेंद्र यादव,सत्येंद्र यादव टांगी लेकर वहां पहुंचे और आम तोड़ने से मना किया.
इसका का विरोध करने पर आरोपी चितावन यादव व उनके दोनों पुत्रों ने टांगी से मारकर लोदी यादव व महेंद्र कुमार को घायल कर दिया. इस घटना में लोदी यादव का हाथ व महेंद्र कुमार के गर्दन पर वार किया गया. बीच-बचाव करने पहुंची चनवा देवी व सुरती देवी को भी आरोपियों ने टांगी से मारकर घायल कर दिया. इसकी जानकारी मिलने पर जब जनेश्वर यादव व संजय यादव पहुंचे, तो तीनों आरोपियों ने उनलोगों पर भी वार किया. घटना में घायल लोदी यादव व उनके पुत्र जनेश्वर यादव ने छतरपुर थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में थाना प्रभारी रामचंद्र महतो ने बताया कि मामला नौडीहा थाना क्षेत्र का है. इसलिए नौडीहा थाना की पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी.
घटना में घायल लोगों को ग्रामीणों ने छतरपुर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए लोदी यादव व सुरती देवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




