गुमला : हादसे में टेंपो में सवार 21 महिलाएं घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुमला : सदर थाना क्षेत्र के टोटो गांव में पिकअप वैन ने टेंपो में धक्का मार दिया. इस हादसे में टेंपो में सवार 21 महिलाएं घायल हो गयी. आंजन गांव की रहनेवाली महिलाएं धान रोपने खरका गांव जा रही थी. टोटो के पास पीछे से पिकअप वैन ने टेंपो को टक्कर मार दी. इससे टेंपो […]
विज्ञापन
गुमला : सदर थाना क्षेत्र के टोटो गांव में पिकअप वैन ने टेंपो में धक्का मार दिया. इस हादसे में टेंपो में सवार 21 महिलाएं घायल हो गयी. आंजन गांव की रहनेवाली महिलाएं धान रोपने खरका गांव जा रही थी.
टोटो के पास पीछे से पिकअप वैन ने टेंपो को टक्कर मार दी. इससे टेंपो बीच सड़क पर पलट गयी, जिससे कई महिलाएं टेंपो के नीचे दब गयी. ग्रामीणों के सहयोग से घायलों का गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. 21 महिलाओं में से एक दर्जन महिलाओं को गंभीर चोट लगी है. चार महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी़ पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










