ePaper

पलामू : गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सास समुद्री देवी का निधन

Updated at : 29 Apr 2018 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू :  गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सास समुद्री देवी का निधन

पलामू : गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सास समुद्री देवी का आज रविवार को निधन हो गया. मेदिनीनगर स्थित बेलवाटिका आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 90 साल की थीं. पिछले कई दिनों से वह बीमार थीं. उनका अंतिम संस्कार बनारस में होगा. समुद्री देवी कीचार बेटी है. बड़ी बेटी गायत्री सिंह की शादी राजनाथ […]

विज्ञापन

पलामू : गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सास समुद्री देवी का आज रविवार को निधन हो गया. मेदिनीनगर स्थित बेलवाटिका आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 90 साल की थीं. पिछले कई दिनों से वह बीमार थीं. उनका अंतिम संस्कार बनारस में होगा. समुद्री देवी कीचार बेटी है. बड़ी बेटी गायत्री सिंह की शादी राजनाथ सिंह से 1970 में हुई थी. शादी के समय राजनाथ सिंह गोरखपुर विवि में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे.

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह का ससुराल झारखंड के पलामू स्थित मेदिनीनगर में है. 2014 में जिस दिन राजनाथ सिंह गृहमंत्री बने थे, उस दिन समुद्री देवी बेलवाटिका स्थित आवास पर दिन भर टीवी देख रही थीं. जब राजनाथ सिंह का चेहरा टीवी स्क्रीन पर आता था, तो समुद्री देवी के चेहरे पर चमक आ जाती थी. वह शपथ ग्रहण समारोह में जाना चाहती थी, पर अस्वस्थता की वजह से जा नहीं पायींं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola