रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन

सतबरवा. नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा परिसर में रविवार को रक्तदान शिविर में अस्पताल परिवार के 11 सदस्यों ने रक्तदान किया. जिसमें कई डॉक्टर भी शामिल है. रक्तदान करने वालों में डॉ मेलवीन, डॉ सेरिन, दिनेश ए, ब्यूटी बाग, चंदन कुमार, प्रीति कुमारी, कमलेश, मेलोडी, सिमी कुजूर, लेंडा, प्रतिमा तिर्की का नाम शामिल है. मौके पर उपस्थित चतरा संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि धीरज कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति सहज महसूस करता है. इससे किसी व्यक्ति का जान बचाया जा सकता है. कभी कभार खून की कमी के कारण मरीज को जान भी गंवानी पड़ती है.उन्होंने कहा कि नवजीवन अस्पताल अपने स्थापना काल से ही सामाजिक कार्यों मानवता हितों के रक्षा के लिए हमेशा आगे रहा है. इसकी जितनी भी सराहना की जाये कम होगी. बताया गया कि पलामू जिला स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान करने वाले व्यक्ति को कार्ड निर्गत करेगा. जिसके माध्यम से छह माह के अंदर एक यूनिट ब्लड जरूरत पड़ने पर अपने परिवार सहित किसी व्यक्ति को दे सकते हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola