ePaper

झारखंड-बिहार सीमा पर बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

Updated at : 19 Jul 2017 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड-बिहार सीमा पर बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

रांची : पलामू में नौडीहा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है. हथियारों की बरामदगी झारखंड-बिहार सीमा के पास स्थित छतरपुर अनुमंडल से हुई है. बताया जाता है कि कभी यह इलाका नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था. यहां की नक्सली कैंप हुआ करते थे, जहां उन्हें अलग-अलग […]

विज्ञापन

रांची : पलामू में नौडीहा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है. हथियारों की बरामदगी झारखंड-बिहार सीमा के पास स्थित छतरपुर अनुमंडल से हुई है.

बताया जाता है कि कभी यह इलाका नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था. यहां की नक्सली कैंप हुआ करते थे, जहां उन्हें अलग-अलग तरह के प्रशिक्षण दिये जाते थे.

सूत्रों ने बताया कि नौडीहा पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त छापेमारी में उन्हें हथियारों का जखीरा मिला. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

चूंकि यह इलाका बिहार और झारखंड की सीमा पर है, नक्सलियों को अपनी गतिविधियां चलाने में कोई मुश्किल नहीं होती. एक ओर पुलिस की दबिश पड़ती है, तो सीमा पार कर दूसरे राज्य में चले जाते हैं. ऐसे में पुलिस के लिए इन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि इस इलाके ने नक्सलियों को कई टॉप कमांडर दिये हैं. इनमें से कई पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं और कई अब भी नक्सली गतिविधियों में सक्रिय हैं. इस क्षेत्र के कई नक्सलियों पर सरकार ने इनाम भी घोषित कर रखे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola