12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उद्देश्य

सतबरवा : मनिका विधायक हरेकृष्ण सिंह ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत है. सरकार द्वारा चलाये जा रहे हरेक कल्याणकारी योजनाओं को जनता को समर्पित करने में लगे हुए हैं, ताकि क्षेत्र का तेजी गति से विकास हो सके. श्री सिंह प्रखंड क्षेत्र के सलैया गांव में मुख्य पथ से […]

सतबरवा : मनिका विधायक हरेकृष्ण सिंह ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत है. सरकार द्वारा चलाये जा रहे हरेक कल्याणकारी योजनाओं को जनता को समर्पित करने में लगे हुए हैं, ताकि क्षेत्र का तेजी गति से विकास हो सके.
श्री सिंह प्रखंड क्षेत्र के सलैया गांव में मुख्य पथ से पीपलटांड़ होते हुए परहिया टोला तक लगभग डेढ़ किलोमीटर विधायक कोटे की राशि से बनने वाली मिट्टी – मोरम सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान बोल रहे थे.
श्री सिंह ने कहा कि राज्य की सरकार लगातार गरीबों के हित में कार्य कर रही है तथा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा रहा है, जिसके कारण राज्य का विकास तेजी गति से हो रहा है. विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, सिंचाई व्यवस्था ,सड़क निर्माण, जल संचय का कार्य के अलावा पुल – पुलिया का कार्य तेजी गति से हो रहा है. जिससे मनिका विधानसभा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर है. श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास के तहत कार्य कर रही हैं.
इस मौके पर भाजपा नेता अवधेश सिंह चेरो, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रवि प्रसाद, रबदा पंचायत के मुखिया शंभु उरांव, पंचायत समिति सदस्य धीरज कुमार, अरविंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साहू, वार्ड सदस्य मेघन परहिया, बनारसी पासवान, दामोदर महतो, गुलाब भुइयां समेत कई लोग उपस्थित थे.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel