यक्ष्मा विभाग की 10 टीमें करेगी 75 हजार लोगों की सैंपल जांच

Updated at : 21 Apr 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
यक्ष्मा विभाग की 10 टीमें करेगी 75 हजार लोगों की सैंपल जांच

सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में जिला यक्ष्मा विभाग की मासिक बैठक हुई.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में जिला यक्ष्मा विभाग की मासिक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव ने की. बैठक में यक्ष्मा रोगियों के खोज अभियान में लगी टीम के सदस्यों ने रिपोर्ट प्रस्तुत किया. समीक्षा के दौरान टीम के द्वारा लक्ष्य के अनुरूप किये गये कार्य की जानकारी ली गयी. प्रत्येक टीम के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि पर विचार विमर्श किया गया. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डा श्रीवास्तव ने बताया कि पलामू की आबादी करीब 25 लाख है. प्रावधान के मुताबिक यक्ष्मा के रोगियों को चिह्नित करने के लिए एक हजार की आबादी पर 30 संभावित लोगों का सैंपल लेकर जांच करनी है. इस तरह एक वर्ष में जिले के 75 हजार लोगों का सैंपल लेकर जांच की जानी है. इस कार्य के लिए यक्ष्मा विभाग में 10 टीम तैयार की है. प्रत्येक माह एक टीम को 625 संभावित लोगों का सैंपल संग्रह कर टीबी का जांच कराना है. बैठक में सभी टीम के कार्यों की समीक्षा के बाद लक्ष्य निर्धारित किया गया. जो टीम जनवरी से मार्च माह तक अपने लक्ष्य से अधिक काम किया है, उसका लक्ष्य अगले माह के लिए कम कर दिया गया है. मौके पर एसटीएलएस, एसटीएस व नोडल सीएचओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola