बाजार समिति प्रांगण में 21 जून को मनाया जायेगा योग दिवस

बाजार समिति प्रांगण में 21 जून को मनाया जायेगा योग दिवस
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी विद्यालय के प्राचार्य, जेएसएलपीएस, आयुष समिति के योग प्रशिक्षक के साथ एक बैठक आयोजित की गयी. डीसी ने कहा कि, बाजार समिति प्रांगण में 21 जून को योग दिवस के आयोजन में सभी टीम के रूप में कार्य करें. आयोजन में विभिन्न विद्यालयों, जेएसएलपीएस, जिला कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. डीसी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










