जमीन विवाद में महिला की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में महिला की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

जमीन विवाद में महिला की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के सूति थाना क्षेत्र के कासिमनगर गांव में एक व्यक्ति द्वारा जमीन के लिए अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतका अरमानी बीबी (57) की बेटी उम्मे रूमा खातून ने बताया कि उसकी मां अपनी जमीन को भाई-बहन में बराबर बांटना चाहती थी, जिसका भाई मंगलू शेख विरोध कर रहा था. देर रात, मंगलू शेख शराब के नशे में घर पहुंचा और उसने अपनी मां पर ईंट से हमला किया. मां की चीख सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे, तो वह भाग गया. अरमानी बीबी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. मृतका की बेटी उम्मे रूमा से घटना की जानकारी लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola