महेशपुर में जर्जर सड़क पर चला मरम्मत का काम, 500 मीटर सड़क सुधरने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन

डस्ट डालकर सड़क की हो रही है मरम्मत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महेशपुर प्रखंड के अढ़ौल के मोहली टोला में 500 मीटर लंबी जर्जर सड़क का कायापलट हुआ है. झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से सड़क पर डस्ट बिछाकर उसे समतल किया गया है. इससे ग्रामीणों को अब कीचड़ और गड्ढों से निजात मिलेगी.

विज्ञापन

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी पंचायत अंतर्गत अढ़ौल के मोहली टोला की करीब 500 मीटर लंबी जर्जर सड़क की मरम्मत झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से करायी गयी. सड़क पर डस्ट बिछाकर उसे समतल किया गया. इससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

कीचड़ और गड्ढों से परेशान थे ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से बदहाल थी. बरसात में कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था. स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और महिलाओं को रोज परेशानी होती थी. झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता अनिल मरांडी और पतरास मरांडी ने समस्या की जानकारी उपासना मरांडी को दी. इसके बाद उन्होंने तत्काल पहल कर सड़क मरम्मत के लिए डस्ट उपलब्ध कराया.

सड़क मरम्मत से ग्रामीणों में खुशी

मरम्मत शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है. झामुमो नेत्री उपासना मरांडी ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है. क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयास करती रहेंगी. ग्रामीणों ने पहल के लिए उनका आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola