पाकुड़िया में विकास को लेकर गरमाई चर्चा, बिजली-पानी-सड़क की बदहाली पर जिला परिषद अध्यक्ष सख्त

Updated:
विज्ञापन

समस्याओं को सुनती जिप अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़िया प्रखंड के शहरपुर गांव में जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिजली, सड़क और पानी की गंभीर समस्याओं पर चर्चा हुई. अध्यक्ष ने 16वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

पाकुड़िया : पाकुड़िया प्रखंड के शहरपुर गांव में जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेंब्रम के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और 16वें वित्त आयोग के तहत प्रस्तावित विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की गयी. विभिन्न गांवों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से जिला परिषद अध्यक्ष को अवगत कराया.

विज्ञापन

बिजली संकट से लेकर सड़क-पानी की समस्या उठी

कार्यकर्ताओं ने बताया कि कई गांवों में ट्रांसफार्मर चोरी होने अथवा खराब होकर जल जाने के कारण लंबे समय से बिजली संकट बना हुआ है. इसके अलावा जर्जर सड़कों, पेयजल संकट और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के मुद्दे भी उठाये गये.

जरूरत के हिसाब से विकास कार्यों का भरोसा

जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेंब्रम ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर समाधान कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग की योजनाओं में क्षेत्र की जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को गति दी जायेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं की जानकारी लेने और उन्हें उचित स्तर तक पहुंचाने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola