पाकुड़ में जन समाधान दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भीड़, डीसी ने सुनीं समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

समस्याओं को सुनती उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. जमीन, सड़क और पानी जैसी जनहित की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़ समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत के साथ-साथ जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन सौंपे.

विज्ञापन

जमीन से लेकर सड़क और पानी तक की शिकायतें

प्राप्त आवेदनों में अमड़ापाड़ा बाजार की सात सूत्री मांग, जमीन पर जबरन कब्जा, सड़क और पेयजल आपूर्ति समेत अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन शामिल थे.

समय-सीमा में कार्रवाई का निर्देश

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए मामलों की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच कर निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आवेदनों के निष्पादन में गुणवत्ता और पारदर्शिता का ध्यान रखा जाए. आम लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola