पाकुड़ में फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर जाम और धुएं का दमघोंटू खेल! गांधी चौक से स्टेशन रोड तक बढ़ी लोगों की परेशानी

Updated:
विज्ञापन

गांधी चौक से स्टेशन रोड तक सड़क किनारे लगा अतिक्रमण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ शहर में अतिक्रमण की समस्या विकराल रूप ले चुकी है. हाटपाड़ा से स्टेशन रोड तक सड़क किनारे अवैध कब्जे और कोयले के धुएं से लोग परेशान हैं. राहगीरों को चलने में दिक्कत हो रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं.

विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़ शहर में अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. हाटपाड़ा से स्टेशन रोड तक सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है. कई दुकानदारों ने फुटपाथ पर ही दुकानें सजा ली हैं, जिससे पैदल चलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

कोयले के धुएं से लोगों को परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा दुकान में कोयला जलाए जाने से निकलने वाले धुएं से भी काफी परेशानी हो रही है. धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की समस्या हो रही है. सबसे ज्यादा समस्या गांधी चौक से स्टेशन रोड तक देखी जा रही है. यहां सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

कार्रवाई की मांग, प्रशासन ने दिया भरोसा

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, नगर परिषद और पॉल्यूशन विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है. पत्र में जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने और प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.

वहीं, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने कहा कि नगर परिषद की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है. आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लोगों को अतिक्रमण हटाने को लेकर पुनः जागरूक किया जाएगा. इसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola