दहेज प्रताड़ना को लेकर दो अलग-अलग पीसीआर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना को लेकर दो अलग-अलग पीसीआर केस दर्ज

हिरणपुर. थाने में दहेज प्रताड़ना को लेकर दो अलग-अलग मामलों में पीसीआर केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

हिरणपुर. थाने में दहेज प्रताड़ना को लेकर दो अलग-अलग मामलों में पीसीआर केस दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. पहला मामला थाना कांड संख्या 62/25 के तहत रोडगो लिट्टीपाड़ा की संझली मुर्मू की शिकायत पर दर्ज किया गया है. संझली मुर्मू ने अपने पति नारायण मुर्मू, सास तालामय मुर्मू और ननद काहा हेम्ब्रम पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. संझली ने बताया कि उनकी शादी 2020 में हुई थी और एक वर्ष बाद पुत्री का जन्म हुआ. इसके बाद से ही पति व ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे. वहीं दूसरा मामला थाना कांड संख्या 61/25 के तहत झेनागड़िया की हुसनेआरा बीबी की शिकायत पर दर्ज हुआ है. उन्होंने अपने पति सालाउद्दीन अंसारी, सास चैनभानो बीबी, ननद नूरजहां बीबी समेत कुल नौ लोगों पर दहेज प्रताड़ना सहित अन्य आरोप लगाए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola