चार ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चार ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोग गिरफ्तार

पाकुड़. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुलापहाड़ी के ग्रामीणों ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है.

विज्ञापन

पाकुड़. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुलापहाड़ी के ग्रामीणों ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है. घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मुफ्फसिल थाने को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर चार ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मनीरामपुर निवासी एनामुल शेख व हरिगंज के अजमाइल हक को गिरफ्तार किया गया है. सुसंगत धाराओं के मामला दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया है. मामले को लेकर थाना के प्रभारी इंचार्ज अनंत कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात कुलापहाड़ी के ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा था. दोनों लोगों पर ब्राउन शुगर बेचने का आरोप था, जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पॉकेट से चार ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. वहीं मौके पर से एक बाइक भी जब्त की गयी है. मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola