पाकुड़ में चोरी की चांदी ठिकाने लगाने की फिराक में थे बदमाश, पुलिस ने ऐसे बिगाड़ा खेल.
गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से करीब 200 ग्राम चांदी की रॉड और सोने का पानी चढ़ा चांदी जैसा आभूषण बरामद किया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पाकुड़ : मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल निवासी बबलू टुडू और लखन राय शामिल हैं. पुलिस ने दोनों के पास से करीब 200 ग्राम चांदी की रॉड और 8.5 ग्राम का सोने का पानी चढ़ा चांदी जैसा आभूषण बरामद किया है.
घर से जेवर चोरी की मिली थी सूचना
मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि दो दिन पूर्व मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के बाराहाबाद गांव निवासी मंगल हांसदा उर्फ पांडे के घर से चांदी और सोने के जेवर चोरी किए जाने की सूचना मिली थी. चोरी के मामले में दो संदिग्धों को पकड़कर रखे जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी.
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को दी. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गयी. कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
हल्की चोट के बाद अस्पताल में कराया इलाज
पुलिस के अनुसार, पकड़ने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में दोनों आरोपियों को हल्की चोट लगी थी. इसके बाद दोनों का इलाज सदर अस्पताल, पाकुड़ में कराया गया.
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए