भादो अमावस्या पर पाकुड़ में सजा रानी सती दादी का दरबार, मंगल पाठ में उमड़ीं महिलाएं

Updated:
विज्ञापन

मंगल पाठ में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भादो अमावस्या के अवसर पर पाकुड़ के मारवाड़ी धर्मशाला में रानी सती दादी जी का मंगल पाठ धूमधाम से मनाया गया. शाकंभरी ग्रुप और मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भक्ति भाव से हिस्सा लिया. प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ.

विज्ञापन

पाकुड़ : भादो अमावस्या के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रानी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ आयोजित किया गया. इसमें मारवाड़ी समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन शाकंभरी ग्रुप और मारवाड़ी महिला समिति की ओर से किया गया. मंगल पाठ के दौरान महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ दादी जी के भजनों का गुणगान किया. कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को आयोजकों की ओर से एक-एक लकी कूपन दिया गया. इसके अलावा 13 स्थानों पर चूड़ी और एक स्थान पर चुनरी की व्यवस्था की गयी थी.

श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी, जलेबी, मिठाई और खीर समेत अन्य प्रसाद उपलब्ध कराया गया.

समिति की महिलाओं ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भादो अमावस्या के अवसर पर रानी सती दादी जी का मंगल पाठ आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola