कोबरा सांप और उसके 42 अंडे मिलने से मचा हड़कंप

महेशपुर. घनश्यामपुर गांव निवासी केताबुल शेख के घर से 42 सपोलों के निकलने से गांव में हड़कंप मच गया.
महेशपुर. प्रखंड के घनश्यामपुर गांव निवासी केताबुल शेख के घर से 42 सपोलों के निकलने से गांव में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार घनश्यामपुर गांव निवासी केताबुल शेख के घर के आंगन के कोने में पुआल पर एक कोबरा सांप देखा गया और सांप का 42 अंडा देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया. घर वालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जहां वन विभाग के रेस्क्यू टीम के सदस्य आसराफुल शेख घनश्यामपुर गांव पहुंचकर सांप के सभी 42 अंडों और उनमें से निकले सपोलों को रेस्क्यू कर सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




