चारपहिया वाहन पलटा, एक व्यक्ति घायल

चारपहिया वाहन पलटा, एक व्यक्ति घायल
प्रतिनिधि,पाकुड़िया पाकुड़िया-दुमका पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर बागजोबड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बोलेरो (WB 53-7330) में पश्चिम बंगाल के कुछ लोग दुमका से अपने घर लौट रहे थे. तीखे मोड़ पर वाहन असंतुलित होकर खजूर के पेड़ से लटक गया. आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला. एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी, जिसे उसके साथी इलाज के लिए ले गए. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पाकुड़िया थाना को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से वाहन हटाया. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी के मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










