सात आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति-पत्र

पाकुड़िया. प्रखंड में सात नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बुधवार को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया.
पाकुड़िया. प्रखंड में सात नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बुधवार को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने अपने कार्यालय कक्ष में सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र सौंपते हुए उन्हें नयी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं. बीडीओ ने सभी सहायिकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर शामली सोरेन, सुनीता टुडू समेत कुल सात सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र दिया गया. नियुक्ति-पत्र पाकर सहायिकाओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया. मौके पर पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी, सहायक मोहन गुप्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










