महेशपुर में धूमधाम से मनाई गई राधा अष्टमी
श्रीश्री राधा कृष्ण | Prabhat Khabar Network
महेशपुर के मंदिरों में राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. श्रीश्री 1008 बूढ़ा बाबा शिव मंदिर और श्रीश्री राधा गोविंद मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई, जिसमें 251 कलश यात्रा निकाली गई.
प्रतिनिधि, महेशपुर : प्रखंड के श्रीश्री 1008 बूढ़ा बाबा शिव मंदिर, रदीपुर सहित अन्य मंदिरों में शनिवार को राधाष्टमी धूमधाम से मनाई गई. मंदिरों में राधारानी का भव्य दरबार सजाकर उनकी पूजा-अर्चना की गई. दिन में पूजन के साथ ही भजन-कीर्तन का दौर चला और अंत में प्रसाद वितरण किया गया. भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.
रदीपुर में निकली 251 कलश यात्रा
उधर रदीपुर गांव स्थित श्रीश्री राधा गोविंद मंदिर में राधाष्टमी के अवसर पर 251 कलश यात्रा निकाली गई. रदीपुर सहित पश्चिम बंगाल के सैकड़ों भक्त पूजा-अर्चना करने रदीपुर मंदिर पहुंचे.
राधारानी के स्वरूप में दिखीं बच्चियां
राधाष्टमी को लेकर कई नन्हीं बच्चियां राधारानी के स्वरूप में नजर आयीं. श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और राधारानी का आशीर्वाद लिया.
भक्तों की रही मौजूदगी
मौके पर सूर्या दास, मधुसूदन रविदास, लालू रविदास, खोकन रविदास, मुकेश अग्रवाल, बापन उपाध्याय, प्रसोनजित रविदास, अपूर्वो सहित कई भक्त मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए