बच्चों और माताओं के पोषण पर जोर, महेशपुर में जागरूकता कार्यक्रम से दिया सेहत का संदेश
पोषण सम्बंधित पोस्टर एवं चार्ट तैयार कर प्रदर्शित करते | Prabhat Khabar Network
महेशपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों और माताओं के उचित पोषण, संतुलित व प्रोटीन युक्त आहार के महत्व पर जोर दिया गया. 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' के साथ बेहतर पोषण के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया गया.
प्रतिनिधि, महेशपुर : बाल विकास परियोजना कार्यालय महेशपुर में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के अंतर्गत शनिवार को पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सीडीपीओ नीलू रानी एवं महिला पर्यवेक्षिका चन्दा रविदास, डिम्पल प्रियंका, सुचिता संगा, मोनिका अग्नेश मालतो एवं प्रतिभा प्रधान तथा कई सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान पोषण संबंधी पोस्टर एवं चार्ट तैयार कर प्रदर्शित किए गए.
संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक
इस दौरान उपस्थित महिलाओं को संतुलित एवं विविधतापूर्ण आहार, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, बच्चों के उचित पोषण तथा आंगनवाड़ी केंद्र की सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया. प्रतिभागियों ने स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल करने का संदेश दिया.
‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर जोर
कार्यक्रम में “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” की भावना के साथ समुदाय की भागीदारी बढ़ाने और बच्चों एवं माताओं के बेहतर पोषण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए