पुलिस को देखते ही टेम्पो लेकर भागने लगा चालक, घेरकर जब्त किया 3.20 क्विंटल अवैध कोयला
अवैध कोयला लदे जब्त टेम्पो | Prabhat Khabar Network
लिट्टीपाड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध टेम्पो को रोका, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की. पीछा कर पकड़े जाने पर टेम्पो से 3 क्विंटल 20 किलो अवैध कोयला बरामद हुआ.
प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा पुलिस ने गश्ती के दौरान अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के एक टेम्पो को जब्त किया है. टेम्पो से करीब 3 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध कोयला बरामद किया गया. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
पुलिस को देख भागने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, गश्ती दल पतरापाड़ा की ओर गश्त कर रहा था. इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध टेम्पो आता दिखाई दिया. पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस वाहन को देखते ही चालक टेम्पो मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस जवानों ने पीछा कर घेराबंदी की और चालक को पकड़ लिया.
आठ बोरियों में मिला कोयला
टेम्पो की तलाशी लेने पर उसमें आठ बोरियों में करीब 3 क्विंटल 20 किलोग्राम कोयला मिला. पुलिस ने चालक से कोयले के परिवहन से संबंधित वैध कागजात और चालान की मांग की, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.
चुंदा सोरेन गिरफ्तार
गिरफ्तार चालक की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जीतालपुर निवासी चुंदा सोरेन, पिता ओनील सोरेन के रूप में हुई है. पुलिस ने अवैध कोयला और बिना नंबर वाले टेम्पो को जब्त कर थाना ले आयी है.
प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू
मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए