डीयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, पाकुड़ में कार्यकर्ताओं ने मनायी जीत की खुशी

Updated:
विज्ञापन

प्रदेश सह मंत्री बमभोला उपाध्याय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शानदार जीत पर पाकुड़ जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. एबीवीपी ने डूसू में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर जीत दर्ज की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशियों की जीत पर पाकुड़ जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खुशी जताई.

विज्ञापन

एबीवीपी के अनुसार, चुनाव में यश डबास ने अध्यक्ष, रिया छावड़ी ने सचिव और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की. वहीं कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई को किसी प्रमुख पद पर जीत नहीं मिली.

छात्रहित में विश्वास का परिणाम बताया

एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री बमभोला उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने विद्यार्थी परिषद की विचारधारा और छात्रहित में उसके कार्यों पर विश्वास जताया है. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से युवा पीढ़ी के बीच संगठन की स्वीकार्यता का संदेश मिला है. उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई और राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भी टिप्पणी की.

छात्रहित के मुद्दों को बताया प्राथमिकता

जिला संयोजक सन्नी तिवारी और जनजातीय प्रमुख चंदन पहाड़िया ने संयुक्त बयान में कहा कि चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि विद्यार्थी छात्रहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं. उन्होंने कहा कि एबीवीपी शिक्षा, छात्रावास, शैक्षणिक माहौल और छात्र सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर लगातार काम करती रही है.

सामाजिक समरसता पर जोर

चंदन पहाड़िया ने कहा कि संगठन सामाजिक समरसता, समान अवसर और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. पाकुड़ जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने डूसू चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola