नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए लोगों को दिलायी गयी शपथ

Updated:
विज्ञापन
नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए लोगों को दिलायी गयी शपथ

पाकुड़. जेएसएलपीएस की ओर से शहर कोल पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में शुक्रवार को नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़. जेएसएलपीएस की ओर से शहर कोल पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में शुक्रवार को नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया. ग्रामीणों को मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया. मौके पर पारा लीगल दुलाली मंडल, सकीना खातून, रिंकी ठाकुर, शहरकोल के मुखिया विकास गोंड मौजूद रहे. कार्यक्रम में नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए लोगों को शपथ दिलायी गयी. नशा मुक्ति अभियान सफल बनाने का निर्णय लिया गया. लोगों को जागरूक करने, ग्रामीण हाट, बाजार, चौक-चौराहा व भीड़ वाले स्थान पर जागरुकता अभियान चलाने पर बल दिया गया. आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र में चौपाल लगाने का निर्णय लिया गया. मौके पर पारा लीगल दुलाली मंडल ने कहा कि लोगों को नशा पर रोक लगाने के लिए खुद जागरूक रहते हुए दूसरों को भी जागरूक करना है. नशा व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी. मुखिया विकास गौंड ने मादक पदार्थ के सेवन से स्वस्थ पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर विस्तारपूर्वक से जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola