पंचायतों की नब्ज टटोलने उतरा राज्य वित्त आयोग, प्रतिनिधियों से सीधे जानी जमीनी हकीकत

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधि व अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंचम राज्य वित्त आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद किया. इस दौरान स्थानीय जरूरतों, विकास कार्यों की चुनौतियों और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर चर्चा हुई. इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वशासन को मजबूत बनाना है.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पंचम राज्य वित्त आयोग की अध्यक्षता में एनआईसी के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई. इसमें जिला परिषद अध्यक्ष एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के मुखियाओं के साथ पंचायतों की आवश्यकताओं और विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

स्थानीय जरूरतों की ली जानकारी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के कार्यों, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों, पंचायतों की प्राथमिक आवश्यकताओं तथा विकास योजनाओं के संचालन से जुड़े विषयों पर प्रतिनिधियों से जानकारी ली. पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों और स्थानीय समस्याओं से आयोग को अवगत कराया.

संसाधनों के बेहतर उपयोग पर सुझाव

इस दौरान पंचायतों को सशक्त बनाने, उपलब्ध संसाधनों एवं वित्तीय प्रावधानों के प्रभावी उपयोग तथा विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर सुझाव भी लिए गए. आयोग ने पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद के माध्यम से जमीनी स्तर की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया. विचार-विमर्श का उद्देश्य स्थानीय स्वशासन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव प्राप्त करना रहा.

पदाधिकारी व प्रतिनिधि रहे मौजूद

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला परियोजना प्रबंधक, ई-पंचायत सहित संबंधित पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola