आयुर्वेद दिवस से पहले पाकुड़ में लगा स्वास्थ्य शिविर, 217 लोगों की जांच और जरूरतमंदों को मिलीं नि:शुल्क दवाइयां
आयोजित कैप में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी व लोग | Prabhat Khabar Network
आयुष विभाग ने पाकुड़ में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए. इन शिविरों में कुल 217 लोगों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी दी गईं.
प्रतिनिधि, पाकुड़. 11वें आयुर्वेद दिवस के प्रचार-प्रसार एवं लोगों को आयुर्वेद पद्धति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर आयोजित किए गए. शिविरों में कुल 217 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं.
इन प्रखंडों में हुई स्वास्थ्य जांच
शिविर का आयोजन पाकुड़ प्रखंड के चन्द्रपाड़ा, लिट्टीपाड़ा के सवालापुर एवं हाथीबथान, अमड़ापाड़ा के मालीपाड़ा तथा पाकुड़िया प्रखंड के पत्थरडांगा एवं मोंगलाबांध में किया गया. चिकित्सकों ने ग्रामीणों के रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया सहित बच्चों से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की. जांच के बाद आवश्यकतानुसार लाभुकों को दवाइयां भी दी गईं.
चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में डॉ. अबुतालिब शेख, डॉ. सौरभ विश्वास, डॉ. प्रेम प्रकाश, अफरोज आलम, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार यादव एवं डॉ. बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य परीक्षण किया.
आयुर्वेद की उपयोगिता की दी जानकारी
जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेद दिवस प्रत्येक वर्ष 23 सितंबर को मनाया जाता है. इसके तहत सेमिनार, रैली एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद की उपयोगिता और महत्व की जानकारी दी जाती है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए