पुलिसकर्मियों ने देश की एकता व संप्रभुता की रक्षा के लिए ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने देश की एकता व संप्रभुता की रक्षा के लिए ली शपथ

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिलेभर में शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिलेभर में शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर आम लोगों व पुलिस बलों ने रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ लगाया. पुलिस केंद्र में एसपी निधि द्विवेदी के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने दौड लगाया. वहीं नगर थाना प्रभारी बबलु कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. इस दौरान जवानों ने देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा की शपथ ली. वहीं मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन हुई. पुलिस कर्मियों ने सरदार पटेल की योगदान को याद किया. देश की राष्ट्रीय एकता अखंडता बचाने का संकल्प लिया. मालपहाड़ी ओपी में राहुल कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. पुलिस कर्मियों ने देश की सुरक्षा को लेकर शपथ ली. वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर शिक्षक समेत बच्चों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola