पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ को कराया गया स्नान

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ को कराया गया स्नान

महेशपुर. बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में बुधवार को पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ स्नान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

महेशपुर. बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में बुधवार को पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का स्नान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में भगवान जगन्नाथ को स्नान कराया गया. यह समारोह भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए धार्मिक आयोजन था. पश्चिम बंगाल के इस्कॉन मंदिर से आए पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ दूध, गंगा जल, घी, मधु आदि पूजन सामग्री से भगवान जगन्नाथ को स्नान कराया. वहीं, कृष्ण भक्तों की जय-जयकार से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं ने फूलों की बरसात करायी. मंदिर परिसर में हो रहे कीर्तन मंडली के साथ भक्त थिरके. पुरोहितों ने भगवान जगन्नाथ को भोग लगाया. इसके बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया. मौके पर पुरोहित ललित तिवारी, विष्णु पांडा, कृष्णो पांडा, मंदिर कमेटी के सुशांतो दास, संतोष साहा, आशु साहा, पप्पू भगत, पप्पू कुमार, दलजीत सिंह, विष्णु भगत, सुभो सिंह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola