बीरभूम में LJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, मासिरुद्दीन मंडल को मिली जिलाध्यक्ष की कमान

Updated:
विज्ञापन

मासिरुद्दीन मंडल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोक जनशक्ति पार्टी ने पश्चिम बंगाल में संगठन विस्तार तेज किया है. मासिरुद्दीन मंडल को वीरभूम जिले का जिलाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नलहटी. लोक जनशक्ति पार्टी ने पश्चिम बंगाल में संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है. इसी क्रम में बीरभूम जिले में संगठन की जिम्मेदारी प्रमुख पत्थर व्यवसायी मासिरुद्दीन मंडल को सौंपी गई है. उन्हें पार्टी का बीरभूम जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

विज्ञापन

नियुक्ति पत्र सौंपा

नलहटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के बिजनेस सेल के प्रदेश अध्यक्ष इस्लाम चौधरी ने मासिरुद्दीन मंडल को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान उन्हें पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई.

संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

पार्टी की ओर से मासिरुद्दीन मंडल को बीरभूम जिले में संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है.

चिराग पासवान के निर्देश पर विस्तार

पार्टी नेतृत्व के अनुसार, लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर पश्चिम बंगाल में संगठन विस्तार के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बीरभूम में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सभी वर्गों को साथ लेने की बात

जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद मासिरुद्दीन मंडल ने कहा कि वह सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने क्षेत्र के लोगों के विकास और उनकी समस्याओं को लेकर काम करने की बात कही.

प्रदेश नेतृत्व को उम्मीद

पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने भी उम्मीद जताई कि मासिरुद्दीन मंडल के नेतृत्व में बीरभूम जिले में संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola