ePaper

लिट्टीपाड़ा विधायक ने कहा, बच्चों को दें बेहतर शिक्षा, स्कूल जरूर भेजें

Updated at : 06 Sep 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा विधायक ने कहा, बच्चों को दें बेहतर शिक्षा, स्कूल जरूर भेजें

जोरडीहा पंचायत के बड़ा कुट्लू गांव स्थित संत जोसेफ स्कूल में अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू मौजूद थे। उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड शिक्षा के मामले में सबसे निचले स्तर पर है, जिसका मुख्य कारण अभिभावकों की जागरूकता की कमी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित स्कूल भेजें, क्योंकि बच्चों की पढ़ाई के बिना समाज का विकास संभव नहीं। साथ ही शिक्षकों से कहा कि वे गांवों में जाकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं। बैठक में प्रसाद हांसदा, मुखिया जोसेफ मालतो सहित अन्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के जोरडीहा पंचायत के बड़ा कुट्लू गांव स्थित संत जोसेफ स्कूल में शनिवार को अभिभावकों और शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू उपस्थित थे. उन्होंने शिक्षक एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड शिक्षा के मामले में सबसे निचले पायदान पर खड़ा है. इसका मुख्य कारण बच्चों के अभिभावकों का जागरूक न होना है. उन्होंने बताया कि जब तक माता-पिता जागरूक होकर अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे, तब तक लिट्टीपाड़ा का यह कलंक नहीं हटेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि आप भले अनपढ़ हों, लेकिन अपने बच्चों को अनपढ़ मत रखें. अपने बच्चों को रोजाना स्कूल भेजें. जब तक आपका बच्चा पढ़ेगा नहीं, तब तक समाज का विकास संभव नहीं होगा. साथ ही उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाएं. मौके पर प्रसाद हांसदा, मुखिया जोसेफ मालतो सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola