डाक विभाग से संचालित योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
डाक विभाग से संचालित योजनाओं की दी गयी जानकारी

पाकुड़. डाक विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सदर प्रखंड के नगरनबी व चेंगाडांगा में जागरुकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़. डाक विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सदर प्रखंड के नगरनबी व चेंगाडांगा में जागरुकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं और आधुनिक सेवाओं की जानकारी दी गयी. डाककर्मियों ने ग्रामीणों को सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक योजनाओं के लाभ से गामीणों को अवगत कराया. अभियान में डाक विभाग के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव महेन्द्र कुमार दास, नगरनबी पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर शोएब अरफी, चेंगाडांगा के नवनियुक्त पोस्टमास्टर मुस्कान यादव, पूर्व पोस्टमास्टर अनारुल शेख, नगरनबी मुखिया प्रतिनिधि सह एमसी संजय कुमार, चेंगाडंगा मुखिया बिपिन सरदार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola