पाकुड़िया में हाइवा के धक्के से स्वास्थ्य सहिया की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तिरपितिया पुल के पास तेज रफ्तार एक हाइवा ने धक्का मार दिया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. पाकुड़िया से खक्सा जाने वाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर तिरपितिया नदी पुल के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक हाइवा की चपेट में आने से एक स्वास्थ्य सहिया मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पाकुड़िया निवासी संचिता उड़िंडा दैनिक ड्यूटी में पाकुड़िया से साइकिल चलाकर कालीडीह जा रही थीं. तिरपितिया पुल के पास पीछे से तेज रफ्तार एक हाइवा ने स्वास्थ्य सहिया को जोरदार धक्का मार दिया. इससे स्वास्थ्य सहिया गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं धक्का मारने के बाद हाइवा चालक अपनी वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत ने प्राथमिक उपचार किया. स्वास्थ्य सहिया के दाहिने पैर व पेट में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola