डोर टू डोर सर्वे कर बीमारियों की होगी पहचान: डीसी

Updated:
विज्ञापन
डोर टू डोर सर्वे कर बीमारियों की होगी पहचान: डीसी

डोर टू डोर सर्वे कर बीमारियों की होगी पहचान: डीसी

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. धरती आबा जन भागीदारी अभियान एवं प्रोजेक्ट जागृति के तहत इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार ने पुराना सदर अस्पताल परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने बताया कि अब रोग नियंत्रण कार्यक्रमों को संयुक्त रूप से अभियान के रूप में चलाया जा रहा है. 16 जून से जिले में डोर टू डोर सर्वे कर विभिन्न बीमारियों की पहचान की जाएगी. लक्षण मिलने पर क्विक रिस्पांस टीम त्वरित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएगी. उपायुक्त ने सर्वे दल को सभी घरों तक पहुंचने और जनता से सहयोग की अपील की. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कौशलेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola