पाकुड़ में सीपीएम की रैली, स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग
Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 08 Nov 2025 6:32 PM
सीपीएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ शहर में सड़क, पानी, बिजली आदि स्थानीय समस्याओं को लेकर रैली निकाली और विरोध जताया। जिला सचिव गुपिन सोरेन ने बताया कि जिले में सड़कों की स्थिति खराब है, कई सालों से गंगा का पानी नहीं मिल पाया और बिजली समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार और संबंधित विभाग इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे। रैली सीपीएम कार्यालय से शुरू होकर बाजार होते हुए कोर्ट के पास सभा में तब्दील हो गई। नादेर हुसैन, रामप्रवेश पासवान, सिवानी पाल, मानिक दुबे, सैफ सैफुद्दीन, मुकुल भट्टाचार्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रतिनिधि,पाकुड़. सीपीएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्थानीय समस्याओं को लेकर शहर में रैली निकालकर अपना विरोध व्यक्त किया. इस दौरान उन्होंने सड़क, पानी, बिजली समेत अन्य समस्याओं में सुधार लाने की मांग की. रैली सीपीएम कार्यालय से शुरू होकर बाजार का भ्रमण करते हुए कोर्ट के पास पहुंची, जहां यह सभा में तब्दील हो गई. जिला सचिव गुपिन सोरेन ने कहा कि राज्य भर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, जिसमें पाकुड़ जिला भी शामिल है. उन्होंने बताया कि यदि जिले की बात की जाए तो यहां आज भी सड़कों का अभाव देखा जा रहा है. कई वर्षों से लोग गंगा का पानी मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक यह पूरा नहीं हो पाया है. कई जगहों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गयी हैं, जिससे जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद सरकार का समस्याओं के समाधान की ओर ध्यान नहीं है. उन्होंने कहा कि जिले में बिजली की समस्या बरकरार है और आम जनता परेशान है, पर सरकार व संबंधित विभाग को इसकी फिक्र नहीं है. मौके पर नादेर हुसैन, रामप्रवेश पासवान, सिवानी पाल, मानिक दुबे, सैफ सैफुद्दीन, मुकुल भट्टाचार्य सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










