ePaper

गलौज, मारपीट और छेड़खानी की काउंटर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

Updated at : 29 Jun 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
गलौज, मारपीट और छेड़खानी की काउंटर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

गलौज, मारपीट और छेड़खानी की काउंटर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. नारायणपुर थाना क्षेत्र के सिंदूरी गांव में गाली-गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ और घर से सामान की चोरी के साथ-साथ छेड़खानी को लेकर थाने में मामला दर्ज किया गया है. एक पक्ष द्वारा नारायणपुर थाना में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, घर में घुसकर मारपीट करने और छेड़खानी का आरोप लगाया गया है. इस शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 76/25 दर्ज किया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष ने भी नारायणपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें घर में घुसकर गाली-गलौज करने, मारपीट करने, तोड़फोड़ कर घर के सामानों की चोरी करने का आरोप लगाया गया है. इस शिकायत के आलोक में थाना कांड संख्या 77/25 दर्ज हुआ है. नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि यह आपसी विवाद दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का परिणाम है. दोनों पक्षों की लिखित शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में एक पक्ष के आरोपी चंदन साह को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक विरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola