सदर अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, फिजियोथेरेपी रूम में एक सप्ताह में एसी लगाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल का निरीक्षण करते सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने फिजियोथेरेपी रूम में एक सप्ताह के भीतर एसी लगाने के निर्देश दिए और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ : सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने शनिवार को सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

फिजियोथेरेपी रूम में एसी लगाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन फिजियोथेरेपी रूम पहुंचे. उन्होंने पूजा कुमारी मिश्रा से फिजियोथेरेपी की व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली. रूम का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने एक सप्ताह के अंदर एसी लगाने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी रूम में मरीजों को हीट थेरेपी दी जाती है. ऐसे में गर्मी के कारण मरीजों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए एसी लगाना जरूरी है.

ब्लड सेंटर से ओपीडी तक व्यवस्थाओं की जांच

इसके अलावा उन्होंने ब्लड संग्रह केंद्र, ओपीडी कक्ष, दवा वितरण काउंटर, चिकित्सकों और नर्सों की उपस्थिति पंजी, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

मरीजों को बेहतर सुविधा देने पर जोर

सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने कहा कि सदर अस्पताल किसी भी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है. यहां दूर-दराज से सभी वर्गों के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं. उपलब्ध संसाधनों का बेहतर लाभ मरीजों तक पहुंचे, इसके लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है. मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola