क्रिसमस प्रेम, शांति, भाईचारे का प्रतीक पर्व है : डीसी

Updated:
विज्ञापन
क्रिसमस प्रेम, शांति, भाईचारे का प्रतीक पर्व है : डीसी

पाकुड़. जिदातो मिशन परिसर में क्रिसमस कार्निवल–2025 का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. जिदातो मिशन परिसर में क्रिसमस कार्निवल–2025 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार उपस्थित रहे. उनके साथ अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी भी शामिल हुए. उपायुक्त सहित सभी वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से क्रिसमस उत्सव का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति, भाईचारे और मानव सेवा का प्रतीक पर्व है. ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, सहिष्णुता और एकता की भावना को मजबूत करते हैं. उन्होंने जिदातो मिशन की ओर से सामाजिक, शैक्षणिक एवं मानवीय मूल्यों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. कहा कि क्रिसमस कार्निवल का आयोजन युवाओं में सकारात्मक सोच, सांस्कृतिक चेतना व सामाजिक जिम्मेदारी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सामूहिक प्रार्थना हुई, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे परिसर में उल्लास और उमंग का माहौल देखने को मिला. समारोह के अंत में उपायुक्त ने सभी नागरिकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola