लिट्टीपाड़ा विस में होने जा रहा है परिवर्तन : बाबूधन मुर्मू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Nov 2024 6:39 PM
लिट्टीपाड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू ने बुधवार को पांचुवाड़ा पहाड़िया टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया.
पाकुड़ नगर. लिट्टीपाड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू ने बुधवार को पांचुवाड़ा पहाड़िया टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया. उप प्रमुख शिवलाल डेहरी ने अपने सभी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए. भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा परिवार के साथ हर रोज बड़ी संख्या में आमलोग जुड़ रहे हैं. यह एक सुखद संकेत है. इससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि लिट्टीपाड़ा में परिवर्तन होने जा रहा है. पार्टी के प्रति लोगों का बढ़ता भरोसा सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित भी कर रहा है. कहा कि पार्टी में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता. यहां सभी का सम्मान होता है. सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. मौके पर आशीष हेंब्रम, साहेब हांसदा, बिहारी मरांडी, प्रेम तुरी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










