पाकुड़ जिले का हिंसा प्रभावित गांव गोपीनाथपुर के एक घर में हुई आगजनी, पुलिस मुस्तैद

Updated:
विज्ञापन
झारखंड पुलिस

फाइल फोटो

बकरीद के मौके पर दो पक्षों में हुई थी हिंसक झड़प बंगाल से आकर लोगों ने किया था गोपीनाथपुर गांव में हिंसा

विज्ञापन

पाकुड़, रमेश भगत 

पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हिंसा प्रभावित गांव गोपीनाथपुर में रविवार की सुबह एक घर में आगजनी का मामला सामने आया है. गांव में मुहाने में स्थित एक घर में रविवार की सुबह लोगों ने आग लगा हुआ देखा. आगजनी से घर को काफी नुकसान हुआ है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की.

क्या कहती है पुलिस

थाना प्रभारी संजीव झा ने बताया  कि घर में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. गांव में शांति है लेकिन घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है.

गश्ति पुलिस गांव में थी तैनात

मालूम हो कि गोपीनाथपुर गांव में प्रतिबंधित मांस काटने को लेकर दो पक्षों में काफी विवाद हुआ था जो कि हिंसक झड़प का रूप ले लिया था. घटना के बाद से गांव में पुलिस तैनात थी लेकिन शनिवार को पुलिस की संख्या में कमी की गई थी. थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में गश्ती टीम तैनात थी ऐसे घटना के कारणों के साथ सभी पहलुओं पर जांच किया जा रहा है.

नेताओं ने भी किया था गांव का दौरा

मालूम हो कि गोपीनाथपुर गांव में हिंसा होने के बाद जिला पुलिस के द्वारा गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था. ताकि गांव में स्थिती सामान्य हो जाए. घटना के बाद एसपी प्रभात कुमार लगातार नजर बनाये हुए थे. वहीं गांव में स्थिती सामान्य होने के बाद भाजपा नेता अमर बाउरी, राजमहल सांसद विजय हांसदा ने इलाके का दौरा कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर लोगों से बातचीत की. नेताओं के दौरे के बाद स्थिती सामान्य देखी जा रही है. गांव में दुकान और अन्य काम सुचारु रुप से चलने लगे थे लेकिन इस घटना के बाद फिर गांव के लोगों में चिंता देखी जा रही है.

Also read: सीएम छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा आज, 27 केंद्रों में 11162 छात्र होंगे शामिल

विज्ञापन
रमेश भगत

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola