फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरुकता रथ रवाना

Updated at : 28 Jan 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरुकता रथ रवाना

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ रवाना किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर बुधवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार व डीडीसी महेश कुमार संथालिया ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को रवाना किया. इस दौरान निदेशक आइटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार आदि मौजूद रहे. डीसी ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी जायेगी. यह जागरुकता रथ लोगों को फाइलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करेगा. कहा कि एक वर्ष से कम के शिशु, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं को मलेरिया रोधी दवा नहीं खिलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola