ग्रामीणों से लिये गये आवेदन, दी स्वीकृति
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 02 Jul 2025 5:26 PM
ग्रामीणों से लिये गये आवेदन, दी स्वीकृति
लिट्टीपाड़ा. बुधवार को धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड की कुंजबोना पंचायत में एक जागरूकता और लाभ वितरण शिविर आयोजित किया गया. बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य दुर्गम और आदिवासी बहुल गांवों जैसे कुंजबोना और छोटा घघरी तक केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है. शिविर में योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों से आवेदन लेकर स्वीकृत किये गये. साथ ही स्वच्छता और नशा मुक्ति की शपथ भी दिलायी गयी.इस अवसर पर मुखिया रामा पहाड़िया, बीएओ केसी दास, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश हांसदा, रोजगार सेवक प्रकाश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










