पाकुड़ : लूट की ट्रैक्टर बरामद, गिरफ्तारी

पाकुड़ : मालपहाड़ी थाना क्षेत्र से पिछले दिनोंहुए ट्रैक्टर लूटकांड मामले में पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर गठित टीम ने बिहार के जमुई जिले के दौलतपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सनोज कुमार के घर से लूटे गए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है. वहीं, इस मामले […]
पाकुड़ : मालपहाड़ी थाना क्षेत्र से पिछले दिनोंहुए ट्रैक्टर लूटकांड मामले में पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर गठित टीम ने बिहार के जमुई जिले के दौलतपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सनोज कुमार के घर से लूटे गए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है.
वहीं, इस मामले में पुलिस टीम ने सनोज कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया है. जबकि इस घटना में संलिप्त एक अन्य अपराधी बलदेव पासवान को देवघर के सोनारायढारी से धर दबोचा है. पुलिस ने छापेमारी में अपराधियों द्वारा लूटा गया ट्रैक्टर, मोबाईल, सिम को भी बरामद किया है. मामले की जानकारी एसपी अजय लिंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




