25 वर्षीय युवक की मौत

Updated at : 12 May 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
25 वर्षीय युवक की मौत

सड़क हादसा. राधानगर गांव में हुई घटना सड़क पार करने के क्रम में घटी घटना पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में अज्ञात वाहन की धक्के से स्थानीय एक युवक सुभाष राय (25 वर्ष) की मौत इलाज के दरम्यान हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह 3 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार वह […]

विज्ञापन

सड़क हादसा. राधानगर गांव में हुई घटना

सड़क पार करने के क्रम में घटी घटना
पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में अज्ञात वाहन की धक्के से स्थानीय एक युवक सुभाष राय (25 वर्ष) की मौत इलाज के दरम्यान हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह 3 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार वह शौच के लिए घर से बाहर निकला था. सड़क पार करने के क्रम में घर के सामने सड़क पर एक अज्ञात ट्रक ने उसे धक्का मार कर भाग निकला. वाहन के चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद परिजन इलाज के लिए उसे रामपुरहाट अस्पताल ले गये, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. जिसके बाद रामपुरहाट में ही सुभाष का पोस्टमार्टम किया गया.
पोस्टमार्टम के बाद शव को राधानगर लाया गया. युवक की असामयिक मौत से परिवार में शोक का माहौल है. सुबह से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर मामले की सूचना मिलने के साथ गुरुवार की सुबह पाकुड़िया पुलिस ने मृतक के घर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. परंतु तब तक परिजन युवक को लेकर इलाज के लिए रामपुरहाट निकल गये थे. परिजनों ने वाहन चालक को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola