पाकुड़िया के फूलझिंझरी में स्कूल से गायब बच्चे दुमका से बरामद
Updated at : 07 May 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

दिनभर परेशान रही पुलिस दुमका आइटीआइ के समीप से बरामद हुये तीनों बच्चों परिजनों ने थाना में दर्ज करायी थी शिकायत पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के फुलझिंझरी गांव से स्कूल गये गायब तीन बच्चों को दुमका के आइटीआइ के पास से बरामद किया गया है. बच्चों के घर नहीं लौटने पर अभिभावकों ने इसकी सूचना […]
विज्ञापन
दिनभर परेशान रही पुलिस
दुमका आइटीआइ के समीप से बरामद हुये तीनों बच्चों
परिजनों ने थाना में दर्ज करायी थी शिकायत
पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के फुलझिंझरी गांव से स्कूल गये गायब तीन बच्चों को दुमका के आइटीआइ के पास से बरामद किया गया है. बच्चों के घर नहीं लौटने पर अभिभावकों ने इसकी सूचना पाकुड़िया पुलिस को दी थी तथा बरामदगी की गुहार लगायी थी. इसको लेकर दिनभर पाकुड़िया पुलिस परेशान रही. टीम बनाकर पुलिस छापेमारी में जुट गयी. जिसमें पुलिस को यह सफलता हाथ लगी. बच्चों ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि तीनों घर से भाग कर घुमने गये थे.
बताया जाता है कि फुलझिंझरी निवासी कक्षा छह का छात्र किस्मत अंसारी (14 वर्ष), असिकुर अंसारी कक्षा तीन (9 वर्ष) एवं सनफराज अंसारी कक्षा चार (10 वर्ष) स्थानीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय फुलझिंझरी के छात्र हैं. तीनों बच्चे शुक्रवार की सुबह विद्यालय पढ़ने गये थे. लेकिन विद्यालय छुट्टी होने पर भी घर वापस नहीं लौटे थे. बच्चों के गायब होने की सूचना परिजनों ने विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी को भी दी थी. विधायक ने इसकी सूचना पाकुड़िया पुलिस को दी व कार्रवाई का निर्देश दिया. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी संतोष कुमार, एएसआइ शब्बीर हुसैन व मनोज यादव थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




